शराब पिलाकर एमपी में सड़क के किनारे किया गया महिला का रेप, वीडियो बनाते रहे राहगीर
उज्जैन (मध्य प्रदेश) में सड़क के किनारे एक महिला से रेप करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। कुछ राहगीर इस घटना का वीडियो बनाते रहे। महिला ने बताया कि शख्स ने उसे शराब पिलाई और फिर गलत काम किया। एमपी कांग्रेस ने इसे लेकर कहा, "शर्मसार हुई धर्मनगरी उज्जैन- सत्ताधीशों शर्म से डूब मरो।"