शराब बनाने वाली कंपनी का मुनाफा हुआ डबल, 1 महीने में 40% तक बढ़ा स्टॉक
इंडियन-मेड फॉरेन लिकर निर्माता तिलकनगर इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 121.25% की सालाना बढ़त के साथ ₹88.5 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹40 करोड़ था। वहीं, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 30.7% बढ़कर ₹409 करोड़ हुआ है। पिछले 1 महीने में कंपनी का स्टॉक 41.27% बढ़ा है।