शराब व नशीले पदार्थों को बढ़ावा देने वाले गानों को लेकर करण औजला के खिलाफ शिकायत दर्ज
फिल्म 'बैड न्यूज़' का हिट गाना 'तौबा तौबा' गाने वाले पंजाबी सिंगर करण औजला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पंडितराव धरनेवर नामक प्रोफेसर ने करण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि करण के गाने शराब, ड्रग्स व हिंसा के महिमामंडन सहित हानिकारक सामग्री को बढ़ावा देते हैं।