शर्मिंदा था कि इंसान के रूप में क्या बन गया हूं, आईना नहीं देखता था: डिप्रेशन को लेकर उथप्पा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बताया है कि वह डिप्रेशन से गुज़रे थे। उथप्पा ने कहा, "2011 में एक इंसान के रूप में शर्मिंदगी महसूस करता था, सोचता था कि मैं क्या बन गया हूं...पूरे साल आईना नहीं देखा था।" उन्होंने कहा, "अगर आप भावनाओं को साझा नहीं करेंगे तो अंदर की नकारात्मक बातें अधिक मज़बूत हो जाती है।’’