कई लोग अपने अंग दान करते हैं जिनमें हार्ट, फेफड़े, लिवर, किडनी, अग्नाशय और आंत आदि शामिल होते हैं।
इनके अलावा ऊतकों में कॉर्निया (आंख का भाग), त्वचा, हार्ट वॉल्व, रक्त वाहिकाएं, नस, कंडरा और कुछ दूसरे ऊतक दान किए जाते हैं। हाल ही में अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया ने अंग दान करने का फैसला किया है।