पेट, पीठ और पैरों पर प्लास्टिक से गांजा बांधकर तस्करी कर रहे 2 लोग महाराष्ट्र में अरेस्ट

महाराष्ट्र के गोंदिया में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जो पेट, पीठ और पैरों पर प्लास्टिक से गांजा बांधकर तस्करी कर रहे थे। उनके पास 3 टिफिन बॉक्स में भी गांजा मिला है। आरोपियों के पास से कुल 2.9 किलो गांजा और ₹1.68 लाख का सामान ज़ब्त किया गया है। दोनों आरोपी बालाघाट (एमपी) के रहने वाले हैं।

Load More