दिल्ली दंगों में आरोपी शरजील इमाम को शादी में शामिल होने के लिए मिली 7 दिन की अंतरिम ज़मानत
दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 2020 दिल्ली दंगों की साज़िश के मामले में आरोपी शरजील इमाम को 4-10 अक्टूबर तक अंतरिम ज़मानत दी है। इसके लिए ₹50,000 का ज़मानत बॉन्ड और उतनी ही राशि की एक ज़मानत (श्योरिटी) देनी होगी। शरजील ने नई दिल्ली और बिहार में अपने चचेरे भाइयों की शादी में शामिल होने के लिए ज़मानत मांगी थी।