शरजील को बरी करने वाले जज ने खुद को जामिया हिंसा मामले की सुनवाई से किया अलग
जामिया हिंसा मामले में शरजील इमाम समेत 11 आरोपियों को बरी करने वाले दिल्ली ट्रायल कोर्ट के जज अरुल वर्मा ने हिंसा से संबंधित अन्य मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। बकौल अरुल, व्यक्तिगत कारणों से वह मामले से अलग हो रहे हैं। पुलिस ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।