शरत कमल के साथ पीवी सिंधु होंगी पेरिस ओलंपिक्स में भारत की ध्वजवाहक
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु पेरिस ओलंपिक्स में टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल के साथ भारतीय ध्वजवाहक होंगी। वहीं, 2012 में लंदन ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज़ गगन नारंग को पेरिस ओलंपिक्स में मैरी कॉम की जगह 'शेफ डी मिशन' बनाया गया है। पीवी सिंधु 2 ओलंपिक पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।