शरद ऋतु के आगमन पर 'सुनहरे रंग' में सज गई कश्मीर घाटी
कश्मीर घाटी में चिनार के पेड़ों का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें शरद ऋतु की शुरुआत के साथ पूरी घाटी सुनहरे रंग में रंगी नज़र आ रही है। चिनार के पत्ते झड़ने से पहले सुनहरे, पीले और जंग जैसे लाल-भूरे रंग के हो जाते हैं। कश्मीर में शरद ऋतु में पर्यटक की आवाजाही काफी बढ़ जाती है।