शरद जी समाजवाद के पुरोधा थे, देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा: राहुल गांधी
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, "शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।" उन्होंने आगे लिखा, "उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।"