शरद पूर्णिमा से रामलला के दर्शन का बदलेगा समय, दूरदर्शन पर आरती प्रसारण का भी टाइम बदला
अयोध्या के राम मंदिर में 25-अक्टूबर, शरद पूर्णिमा से रामलला के दर्शन और आरती का समय बदलने की तैयारी है। प्रस्तावित व्यवस्था में मंगला आरती सुबह 4:30 बजे, श्रृंगार आरती सुबह 6:30 बजे और शयन आरती रात 9:30 बजे होगी। दोपहर 12-1 बजे तक पट बंद रहेंगे। दूरदर्शन पर श्रृंगार आरती का लाइव प्रसारण भी 6:30 बजे से होगा।