केंद्र सरकार ने एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की सुरक्षा बढ़ाते हुए जेड प्लस सिक्योरिटी देने का फैसला लिया है। बकौल रिपोर्ट, केंद्रीय एजेंसियों ने पवार की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की और उसके बाद उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी देने की सिफारिश की थी। इस काम के लिए सीआरपीएफ के 55-सशस्त्र जवानों की एक टीम नियुक्त की गई है।