TATA ग्रुप विवाद के बीच NCP प्रमुख शरद पवार ने किया नोएल टाटा का समर्थन
टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स में विवाद के बीच एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने नोएल टाटा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन की नियुक्ति जैसे फैसलों में ट्रस्ट के नॉमिनेटेड डायरेक्टर्स के अधिकारों का सम्मान होना चाहिए। पवार ने कहा कि टाटा ग्रुप की विरासत के पीछे सामाजिक हित में संपत्ति के इस्तेमाल की सोच रही है।