शरद पवार ने दिए रिटायरमेंट के संकेत, कहा- कितनी बार चुनाव लड़ूंगा, कहीं तो रुकना होगा
एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने रिटायरमेंट के संकेत दिए हैं और कहा कि वह 14 बार चुनाव लड़ चुके हैं और कितनी बार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "आप (जनता) लोगों ने मुझे हर बार चुना इसलिए कहीं तो रुकना पड़ेगा, नई पीढ़ी को सामने लाना पड़ेगा।" बकौल पवार, वह आगे लोगों के लिए काम और उनकी सेवा करते रहेंगे।