शरद पवार ने मराठा-ओबीसी आरक्षण पर सीएम शिंदे से सर्वदलीय बैठक बुलाने का किया अनुरोध
एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मराठा-ओबीसी आरक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। पवार ने कहा, "शिंदे को उन नेताओं को आमंत्रित करना चाहिए जिन्हें वह उचित समझते हैं और हम विपक्ष के रूप में भी इसमें शामिल होंगे और सहयोग करेंगे।"