'हम कहीं नहीं जाएंगे, जिसे आना है हमारे साथ आए', विलय की अटकलों पर शरद पवार की दो टूक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रमुख शरद पवार ने पार्टी की राज्य इकाई की बैठक में विलय की अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, "हम किसी के साथ नहीं जाएंगे, जिसे आना हो हमारे साथ आए।" करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में सूखा राहत, किसानों की समस्याओं और AI तकनीक के राजनीतिक उपयोग पर भी चर्चा हुई।