शरद पवार के भतीजे ने राज्यपाल के हाथों महाराष्ट्र का कृषि रत्न अवॉर्ड लेने से किया इनकार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे रोहित राजेंद्र पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि रत्न अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज और ज्योतिबा फुले को लेकर पूर्व में आपत्तिजनक बयान दिए थे इसीलिए वह उनके हाथों से पुरस्कार नहीं लेना चाहते।

Load More