शरद पवार गुट की एनसीपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, बारामती से लड़ेंगी सुप्रिया सुले

महाराष्ट्र में शरद पवार गुट की एनसीपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बारामती से सुप्रिया सुले, वर्धा से अमर काले, दिंडोरी से भास्कर राव बगरे, शिरूर से अमोल कोल्हे और अहमदनगर से नीलेश लंके के नाम शामिल हैं। एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा, "जल्द दूसरी सूची जारी होगी।"

Load More