शरद पवार ने महाराष्ट्र के सीएम व दोनों डिप्टी सीएम को 2 मार्च को लंच के लिए किया निमंत्रित
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को 2 मार्च को बारामती में लंच के लिए निमंत्रित किया है। गौरतलब है कि शिंदे, फडणवीस और अजित को विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज के परिसर में एक रोज़गार मेले में भाग लेने के लिए बारामती शहर जाना है।