शरद पवार ने समर्थकों से मिलने के लिए रुकवाई अपनी कार, सामने आया वीडियो
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार शनिवार को ठाणे (महाराष्ट्र) ज़िले में एक रेस्टोरेंट के बाहर अपनी कार रुकवाकर समर्थकों से मिले। वीडियो में समर्थक उनके नाम का नारा लगा रहे हैं और उन पर फूलों की वर्षा करते दिख रहे हैं। गौरतलब है, शरद पवार शनिवार को नासिक में रैली करेंगे जो एनसीपी में टूट के बाद उनकी पहली रैली है।