शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को बनाया एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को अपनी बेटी व सांसद सुप्रिया सुले और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिया। गौरतलब है, पवार ने कुछ समय पहले पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे का एलान किया था लेकिन बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद इस्तीफा वापस ले लिया था।