शरद पवार पर विवादित पोस्ट मामले में 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेजी गईं मराठी अभिनेत्री
मराठी अभिनेत्री केतकी चितले द्वारा एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर कथित विवादित पोस्ट शेयर करने के मामले में ठाणे की एक अदालत ने उन्हें (केतकी) 18-मई तक पुलिस हिरासत में भेजा है। केतकी को शनिवार को हिरासत में लिया गया था और उनके खिलाफ 5-मुकदमे दर्ज हुए हैं। दरअसल, चितले ने एक मराठी कविता शेयर
की थी।