शरद पवार हमारे देवता हैं, हम उनका आशीर्वाद चाहते हैं: अजित पवार
एनसीपी नेता अजित पवार ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक में कहा, "आप (पार्टी प्रमुख शरद पवार) पहले से ही 82-83 साल के हैं। बीजेपी में नेता 75-साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "आप (शरद) 'शतायुशी' हों लेकिन कहीं रुकना भी ज़रूरी है। आप हमारे देवता हैं। हम बस आपका आशीर्वाद चाहते हैं।"