शरद यादव के अंतिम दर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी, परिवार को दी सांत्वना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के अंतिम दर्शन करने उनके छतरपुर (दिल्ली) स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने यादव की पत्नी, बेटी और बेटे को सांत्वना दी। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार रात निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।