शरद यादव के निधन पर यूपी सीएम, बसपा व सपा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने जताया दुख
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजन को दुख सहने की शक्ति दें।"