शरद यादव को अपना गुरु बताते राहुल गांधी का पुराना वीडियो आया सामने
दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें राहुल कह रहे हैं, "यह मेरे गुरु हैं...मैंने इनसे बहुत कुछ सीखा है।" वीडियो में राहुल के लिए शरद यादव 'देश में कोई नेता नहीं है जो मुझसे इतनी मोहब्बत करता हो' कहते सुनाई दे रहे हैं।