शराब घोटाला मामला बीजेपी की देन है, साज़िश के तहत केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई: संजय सिंह
'आप' सांसद संजय सिंह ने कहा है कि शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी साज़िश के तहत की गई है। सिंह ने कहा है, "दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने यह शराब घोटाला किया है और इसमें बीजेपी के कई शीर्ष नेता शामिल हैं।" गौरतलब है, सिंह हाल ही में ज़मानत पर छूटे हैं।