शराब छोड़ने के बावजूद शराबी का रोल कर सकती हूं क्योंकि मुझे उसकी बेहतर समझ है: पूजा भट्ट
ऐक्ट्रेस पूजा भट्ट ने 'क्या आप एक शराबी का किरदार करेंगी?' सवाल पर कहा है, "मैं बहुत खुशी के साथ ऐसा रोल करूंगी क्योंकि मुझे उसकी बेहतर समझ है।" दरअसल, पूजा ने 6 साल पहले शराब छोड़ दी थी। पूजा ने कहा कि जीवन में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने स्वीकार किया कि वह शराब की आदी थीं।