शराब नीति केस में मुझे अरेस्ट कर 'आप' सरकार गिराने का षड्यंत्र रच रही बीजेपी: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है, "कथित दिल्ली शराब नीति मामले में बीजेपी मुझे गिरफ्तार कर 'आप' की सरकार गिराने का षड्यंत्र रच रही है। पिछले 9 साल में बीजेपी ने कई षड्यंत्र किए लेकिन सफल नहीं हुई।" उन्होंने कहा, "दिल्ली की जनता हमसे बेहद प्यार करती है...चुनावों में 'आप' को हराना इनके बस की बात नहीं है।"