शराब नीति घोटाले में ईडी की पूछताछ में नहीं पहुंचने को लेकर कोर्ट ने केजरीवाल को भेजा समन
दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सहयोग नहीं करने को लेकर दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर 17 फरवरी को पेश होने को कहा है। दरअसल, ईडी ने कई समन के बावजूद केजरीवाल के पूछताछ के लिए नहीं आने पर अदालत का रुख किया था।