शराब-सिगरेट नहीं, केवल हेल्दी बोरिंग डाइट: यूज़र के 'तेज़ याददाश्त का राज़' सवाल पर गंभीर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने 'X' पर सवाल-जवाब सेशन में यूज़र के 'आपकी तेज़ याददाश्त का राज़ क्या है' सवाल पर कहा है कि वह शराब-सिगरेट नहीं पीते हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वस्थ और उबाऊ खाना खाते हैं। वहीं, 90 के दशक के पसंदीदा गाने का नाम पूछने पर उन्होंने 'दिल चाहे बस मेड इन इंडिया' बताया।