'शर्ट के बटन टूटे' होने के कारण शख्स को बेंगलुरु में मेट्रो में दाखिल होने से रोका गया
बेंगलुरु मेट्रो के एक यात्री ने आरोप लगाया है कि एक मज़दूर को उसकी 'शर्ट के बटन टूटे' होने के कारण मेट्रो में दाखिल नहीं होने दिया गया और उससे कहा गया कि वह बटन लगवाकर आए। इसे लेकर बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जवाब दिया, "यात्री के अमीर या गरीब...पुरुष या महिला होने के आधार पर...भेदभाव नहीं किया जाएगा।"