शर्म बची है तो गहलोत को इसी समय इस्तीफा दे देना चाहिए: भीलवाड़ा घटना पर राजस्थान बीजेपी
भीलवाड़ा (राजस्थान) में नाबालिग से गैंगरेप कर उसके शव को भट्ठी में जलाने की घटना पर राज्य के बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रतिक्रिया दी है। जोशी ने कहा, "थोड़ी भी शर्म बची है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इसी समय इस्तीफा दे देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "आप बच्चियों की सुरक्षा नहीं कर सकते तो राजस्थान की सुरक्षा कैसे करेंगे?"