शर्मनाक व्यवहार: दिल्ली में जापानी युवती को होली पर जबरन रंग लगाए जाने पर स्वाति मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने जापान की युवती को दिल्ली में होली पर जबरन रंग लगाने के वीडियो पर कहा कि यह एक शर्मनाक व्यवहार है। उन्होंने कहा, "विदेशी नागरिकों से छेड़छाड़ का वीडियो परेशान करने वाला है। दिल्ली पुलिस को वीडियो की जांच करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए नोटिस जारी कर रही हूं।"