शशांक सिंह ने मारा 92 मीटर का छक्का; स्टेडियम से बाहर गिरी गेंद; प्रीति ज़िंटा का रिऐक्शन हुआ वायरल
पीबीकेएस के ऑल-राउंडर शशांक सिंह ने धर्मशाला स्टेडियम में रविवार को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर 92 मीटर का छक्का जड़ दिया और बॉल स्टेडियम के बाहर चली गई। छक्के पर पीबीकेएस की सह-मालकिन प्रीति ज़िंटा का रिऐक्शन वायरल हो गया जिसमें वह भौचक्की होती हुई नज़र आ रही हैं। यह गेंद एलएसजी के मयंक यादव ने फेंकी थी।