शशि थरूर के साथ महिला सांसद ने अपना वीडियो किया शेयर, कैप्शन में लिखा- 'साड़ी में थरूर'
उप-राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर व शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी एकसाथ नज़र आए। वीडियो शेयर कर प्रियंका ने X पर लिखा, "स्मिता प्रकाश (एएनआई की संपादक) के शब्दों में शशि थरूर और साड़ी में शशि थरूर 😂 😂।" दरअसल, एएनआई के पॉडकास्ट में स्मिता प्रकाश ने प्रियंका को 'साड़ी में थरूर' कहा था।