शशि थरूर ने कांग्रेस के साथ मतभेदों के बीच शेयर की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ तस्वीर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी पार्टी के साथ मतभेदों के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और यूके के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ X पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "रेनॉल्ड्स और गोयल से बातचीत कर खुशी हुई। मुक्त व्यापार समझौते पर काफी समय से रुकी बातचीत फिर से शुरू हुई है जो स्वागत योग्य है।"