शशि थरूर ने ट्रंप के 'डेड इकोनॉमी' वाले बयान को किया खारिज, कहा- ऐसा बिल्कुल भी नहीं है
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को मरी हुई बताए जाने का खंडन किया है। थरूर ने कहा, "सभी लोग जानते हैं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।" गौरतलब है कि गुरुवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को सही ठहराया था।