'मैं हमेशा देर कर देता हूं', NEET प्रोटेस्ट के बीच पीएम मोदी पर तंज़ कसते हुए शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर तंज़ कसते हुए शायर मुनीर नियाज़ी का शेर लिखा है। उन्होंने लिखा, "हमेशा देर कर देता हूं मैं हर काम करने में, ज़रूरी बात कहनी हो या कोई वादा निभाना हो।" प्रधानमंत्री ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है।