शशि कपूर ने प्रैंक कर कहा था कि मुझे 'उत्सव' में न्यूड सीन करना है, मैं रोने लगा था: शेखर सुमन
ऐक्टर शेखर सुमन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि (1984 में रिलीज़ हुई फिल्म) 'उत्सव' के निर्माता शशि कपूर और निर्देशक गिरीश कर्नाड ने उनसे प्रैंक कर फिल्म में एक न्यूड सीन करने को कहा था। शेखर ने बताया, "शशि कपूर और गिरीश ने कहा- तुम्हें लव-मेकिंग सीन के दौरान अपने बट को एक्सपोज़ करना होगा...मैं रोने लगा था।"