शशि थरूर और खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद का चुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार को दिल्ली स्थित एआईसीसी के ऑफिस में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दिग्विजय सिंह ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया था और दोनों खड़गे के प्रस्तावक बने। चुनाव 17 अक्टूबर को होगा।