शशि थरूर को घोषणा के 2 साल बाद मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
कांग्रेस सांसद व लेखक शशि थरूर को मंगलवार को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। थरूर ने कहा कि इस सम्मान से नवाज़े जाने पर वह बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि फ्रांस ने थरूर को यह अवॉर्ड देने की घोषणा अगस्त 2022 में की थी।