शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान ज़रूरी है: युद्ध के बदलते तरीकों को लेकर CDS चौहान
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने युद्ध के बदलते तरीकों को लेकर कहा है कि सेना में शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान ज़रूरी है। बकौल चौहान, सैन्य क्षेत्र एक बड़े बदलाव के दौर में है जिसमें वह नई तकनीक पर बहुत निर्भर है। सीडीएस चौहान ने सेना में तकनीक के उपयोग को 'तीसरी क्रांति' बताया है।