शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता और पत्नी को सेना से मिली थी बराबर राशि: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार को आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस फंड से ₹1 करोड़ मिले थे जो उनके माता-पिता और पत्नी में बराबर बांटे गए। वहीं, पत्नी स्मृति को पेंशन मिलेगी क्योंकि अंशुमान ने उन्हें नॉमिनी बनाया था। यूपी सरकार द्वारा दिए गए ₹50 लाख में से ₹15 लाख माता-पिता और ₹35 लाख पत्नी को मिले थे।