शहनाज़ गिल के पिता ने कथित धमकी के बाद मिले सिक्योरिटी कवर का दुरुपयोग किया: पंजाब पुलिस
अभिनेत्री शहनाज़ गिल के पिता संतोख गिल द्वारा वीडियो जारी कर ₹50 लाख की फिरौती मांगे जाने के आरोपों को लेकर पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा, "वीडियो 2 माह पुराना है...इसके बाद संतोख को सिक्योरिटी कवर दिया गया जिसका उन्होंने दुरुपयोग किया...उनके खिलाफ भी 7-8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।"