शहनाज़ गिल के पिता को मिली दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह सुख को एक अनजान शख्स ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है और कहा कि दिवाली से पहले उन्हें घर में घुसकर मारेगा। बकौल रिपोर्ट्स, इसे लेकर पुलिस शिकायत दर्ज हुई है। गौरतलब है, दिसंबर 2021 में संतोख पर हमला हुआ था जिसमें वह बाल-बाल बचे थे।