शहबाज़ शरीफ ने अमेरिकी-ईरानी अधिकारियों को टैग कर सीज़फायर के उल्लंघन पर जताई चिंता
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते की सीज़फायर के उल्लंघन पर चिंता ज़ाहिर की है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान समेत कई अधिकारियों को टैग कर कहा, "यह शांति प्रक्रिया की भावना को ठेस पहुंचाती है।" शहबाज़ ने कहा, "सभी पक्ष संयम बरतें और सीज़फायर का सम्मान करें।"