देश में बढ़ी महिलाओं की बेरोजगारी दर, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर सितंबर में बढ़कर 5.2% हो गई जो अगस्त में 5.1% थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के PLFS आंकड़ों के मुताबिक, शहरी महिलाओं में बेरोजगारी दर 8.9% से बढ़कर 9.2% पहुंच गई। वहीं, ग्रामीण महिलाओं में यह दर 3.9% पर स्थिर रही जबकि देश की कुल बेरोजगारी दर 5% पर बनी रही।