शहरी सहकारी बैंकों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया फिर से शुरू करेगा RBI, बदलेगा ग्रामीण बैंकों के नियम
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए कई कदमों की घोषणा की है। केंद्रीय बैंक शहरी सहकारी बैंकों को नए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया फिर शुरू करने के लिए मसौदा दिशानिर्देश जारी करेगा। इसके साथ ही, ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए क्रेडिट मॉनिटरिंग ढांचे में संशोधन भी किया जाएगा।